किशनगंज: किसानों को बड़ी सौगात: नाहरगढ़ में FCI गेहूँ खरीद केंद्र का भव्य शुभारंभ, ₹2735 के भाव पर होगी खरीद
जानकारी बुधवार शाम 5 बजे मिली क्षेत्रीय किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आज विधानसभा क्षेत्र किशनगंज के कस्बा नाहरगढ़ में भारतीय खाद्य निगम (FCI) के नए गेहूँ खरीद केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए क्रियाशील इस केंद्र (तिलम संघ कोटा एजेंसी) पर अब किसान अपनी उपज को सरकारी दर पर बेच सकेंगे।