सांगानेर: राजस्थान विधानसभा को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने कर्मचारियों को बाहर निकालकर सर्च ऑपरेशन चलाया
राजस्थान विधानसभा को आज एक बार फिर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। राजस्थान विधानसभा की ऑफिशियल ईमेल आईडी पर मिली बम से उड़ने की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसी की टीम ने मोर्चा संभाला। राजस्थान पुलिस एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने विधानसभा परिसर में पहुंचकर कर्मचारियों और अधिकारियों को बाहर निकाल कर सर्च किया।