अनूपपुर: आंधी का कहर: जड़ से उखड़ा महुआ का पेड़, दबकर बैल की मौत,बडहर गांव में तेज तूफान बना काल,
अनूपपुर जिले के ग्राम बडहर में शुक्रवार दोपहर तेज आंधी-तूफान के दौरान एक विशाल महुआ पेड़ जड़ सहित गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से नीचे चर रहा 5-6 वर्षीय बैल दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग ने शनिवार को पोस्टमार्टम किया, जबकि पटवारी ने पंचनामा बनाकर राहत प्रकरण तैयार किया। पशु मालिक ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।