बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में एक पारिवारिक विवाद के बाद 18 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। बताया जा रहा है कि हिमांशु का अपने बड़े भाई से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद मां की डांट से नाराज होकर वह घर से चला गया।