मोदीनगर: मोदीनगर में रहने वाले एक व्यक्ति से प्लांट के नाम पर 1.95 लाख रुपए की ठगी हुई, पुलिस से शिकायत की
मोदीनगर के मुल्तान पुरी कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति से दो लोगों ने प्लांट के नाम पर ठगी की है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। ठगों ने ऑनलाइन प्लॉट की फोटो और लोकेशन भेजी थी। ठगी होने के बाद आरोपियों ने अपना फोन बंद कर लिया। फोन बंद आने पर पीड़ित को उसके साथ हुई ठगी का पता चला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।