मोदीनगर: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 133वें जन्मोत्सव पर मोदीनगर बस स्टैंड पर कार्यक्रम हुआ
मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के मोदीनगर बस स्टैंड पर भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133वीं जन्म उत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की मोदीनगर विधायक डॉ मंजू शिवाच अपनी टीम के साथ पहुंची। उन्होंने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बाबा साहब के बारे में लोगों को बताया।