मोदीनगर: बाइक सवार दो बदमाशों ने निवाड़ी मार्ग पर अपने बच्चों के साथ घर आ रही महिला से लूटपाट की, पुलिस से शिकायत की
मोदीनगर के निवाड़ी मार्ग पर रेखा परिवार के साथ रहती है। उनके पति सेना में भर्ती है। वह अपने बेटे के साथ घर की तरफ आ रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक कर उनसे नकदी और मोबाइल लूट लिए। लूट के बाद आरोपी महिला को धक्का देकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है।