कोल: भया में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ₹1 लाख न मिलने पर हत्या का आरोप, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | May 21, 2025 भया में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। 22 वर्षीय मधुबाला की शादी गांव भया निवासी जितेंद्र से हुई थी। शादी के बाद से जितेंद्र एक लाख रुपए की मांग करता था। पैसे को लेकर दोनों पति-पत्नी में आपसी विवाद बना रहता था। मंगलवार शाम मायके पक्ष को मधुबाला द्वारा फांसी लगाने की जानकारी मिली थी। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।