रघुराजनगर नगरी: विद्युत लाइन की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत, पशुपालक को हुआ ₹2 लाख का नुकसान
शनिवार सुबह सतना जिले के थाना ऊँचेहरा अंतर्गत चौथार गांव मे खेतो में टूटकर गिरी विद्युत लाइन की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत हो गई। घटना में पशुपालक छोटे लाल लोधी, पिता सुकुआँ लोधी, को लगभग 2 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह के वक्त खेत मे विद्युत लाइन टूट कर पड़ी थी,जिसकी चपेट मे आने से भैसो की मौत होनी बताई गई हैं।