सिरौली गौसपुर: परसवाल गांव में बर्फ बेचने गए युवक की हत्या, शव पारा बेहटा गांव पहुंचा, परिजनों में मचा कोहराम
शनिवार को परसावल गांव में बर्फ बेचने गए युवक बबलू की सर काट कर हत्या कर दी गई थी। युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद आज पारा बेहटा गांव पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया है। शंकर नाम के व्यक्ति के द्वारा₹10 की आइसक्रीम खाकर पैसे नहीं दिए गए जिससे कहा सुनी हो गई। शंकर ने बबलू का सर धड़ से अलग कर दिया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।