फिरोज़ाबाद: योगी सरकार ने थाना रामगढ के नवीन प्रशासनिक सर्विस ब्लॉक भवन निर्माण के लिए जारी की ₹3.51 करोड़ की प्रथम किश्त
सदर विधायक मनीष असीजा के प्रयासों से थाना रामगढ़ का नवीन प्रशासनिक एवं सर्विस ब्लॉक भवन के निर्माण हेतु उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 7 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान करते हुए तीन करोड़ 51 लाख की प्रथम क़िस्त जारी की है। यह जानकारी सदर विधायक मनीष असीजा ने मीडिया को गुरूवार सायं पांच बजे करीबन दी गई।