छबड़ा: राजकार्य के दौरान बाधा डालने के मामले में छबड़ा पुलिस ने चार व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Chhabra, Baran | Feb 28, 2025 मनिष कुमार पुत्र चम्पालाल धाकड निवासी कडैयानोहर थाना छबडा द्वारा दी गई लिखित रिपोर्ट के अनुसार 27 फरवरी को माल छबडा में सहायक के तौर पर गिरदावरी के लिए गया था जंहा पर खेत मालिक कंवरलाल, विशाल, मोनू, व गोलू द्वारा मनिष धाकड के साथ लडाई-झगडा किया। छबडा पुलिस ने उक्त रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए कंवरलाल, विशाल, मोनू, व गोलू को डीटेन कर गिरफ्तार किया गया।