छबड़ा: विशिष्ट लहसुन मंडी छीपाबड़ौद मंडी में राज्य व्यापार संघ के आह्वान पर 2 मार्च तक रहेगा अवकाश
Chhabra, Baran | Feb 26, 2025 विशेष लहसुन मंडी छीपाबड़ौद में राजस्थान राज्य व्यापार संघ के आह्वान पर अवकाश रखा गया। छीपाबड़ौद लहसुन मंडी में भी दिनांक 27.02.2025 से 02.03.2025 तक मंडी अवकाश के चलते नीलामी कार्य बंद रखा जाएगा। राज्यभर की अनाज मंडियों, दाल मिलों, आटा मिलों, तेल मिलों और किराना व्यापार को 2 मार्च तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।