पुनासा: 15 जुलाई को होगा मुंदी के सीएम राइज स्कूल का लोकार्पण, विधायक नारायण पटेल ने तैयारियों का लिया जायजा
Punasa, Khandwa | Jul 10, 2026 मान्धाता विधायक नारायण पटेल ने शुक्रवार को मुंदी नगर पहुंचकर आगामी 15 जुलाई को प्रस्तावित श्री सांदीपनी विद्यालय (सीएम राइज स्कूल) के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर और सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जानकारी शुक्रवार दोपहर 1 बजे की है