दिनारा: एमएलसी उम्मीदवार बनने के बाद पहली बार भलूनी धाम पहुंचे पवन सिंह, नटवार में हुआ जोरदार स्वागत
Dinara, Rohtas | Jun 7, 2026 भाजपा समर्थित बिहार विधान परिषद (एमएलसी) उम्मीदवार पवन सिंह रविवार को शाम करीब 8 बजे दिनारा प्रसिद्ध शक्तिपीठ भलूनी धाम पहुंचे, जहां उन्होंने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रदेश अध्यक्ष एवं दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह भी मौजूद रहे।