शाहबाद: दिनदहाड़े महिला के गले से मंगलसूत्र छीना, आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ
Shahbad, Baran | Jun 30, 2026 जानकारी मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली केलवाड़ा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की वारदात सामने आई। मंशापूर्ण हनुमान मंदिर से पूजा कर घर लौट रही ममता यादव को सुनसान रास्ते में एक युवक ने निशाना बनाया और उनके गले से करीब 6 से 7 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर भी आरोपी भाग निकला।