कौंच: कोंच में गल्ला मंडी परिसर में 63 केवी ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, बिजली आपूर्ति हुई बाधित
Konch, Jalaun | Apr 10, 2026 कोंच नगर स्थित गल्ला मंडी परिसर में शुक्रवार दोपहर 4 बजे 63 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक धू-धू कर जल उठा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई, तेज लपटें और काला धुआं देखकर व्यापारी और आसपास मौजूद लोग अपने सामान को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, ट्रांसफार्मर से पहले तेज धमाके जैसी आवाज आई, जिसके बाद आग लग गई और देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया।