लखीमपुर: फरधान थाना क्षेत्र के अग्गर बुजुर्ग गांव में भंडारे के दौरान दो समुदायों के बीच हुआ पथराव, क्षेत्र में भारी तनाव
फरधान था ना क्षेत्र स्थित अग्गर बुजुर्ग गांव में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे दो समुदायों के बीच विवाद के बाद पथराव की घटना हो गई। बताया जा रहा है कि गांव में हाल ही में हुई प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मंदिर के सामने भंडारे का आयोजन चल रहा था इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच का सुनी हो गई जो देखते ही देखते तनाव और फिर पथराव में बदल गई।