दरियापुर: लापता किशोर का शव जर्जर मकान से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Dariapur, Saran | Apr 20, 2026 दरियापुर डेरनी थाना क्षेत्र के विश्वंभरपुर गांव में सोमवार सुबह करीब 8 बजे एक जर्जर मकान से 14 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। परिजनों के अनुसार किशोर शनिवार से लापता था, जिसकी खोजबीन की जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही डेरनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है।