चांदपुर: शिवाला कला में मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत पर प्रशासन पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने किया विरोध
सोमवार की सांय करीब 4:00 मिली जानकारी के मुताबिक शिवाला कला क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी प्रशासन द्वारा खाना पूर्ति की जा रही है।जिसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। प्रशासन की कार्रवाई को सवालों के घेरे में खड़े करते हुए लोगों ने विरोध जताया है और ठोस कार्रवाई की मांग की है।