नानपारा: बाबागंज ट्रस्ट के अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मांगा सहयोग
आज मां राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एसपी सिंह ने नवागत पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव से भेंट कर जनपद में बढ़ रहे अवैध नशे के कारोबार पर चर्चा की और अनुरोध किया कि अवैध नशे के उपभोग और विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए पुलिस अधीक्षक महोदय ने गंभीरता से लेते हुए सभी थानों से ट्रस्ट का समन्वय और संवाद स्थापित करने की बात कही।