हरदोई: कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बर्रैया पुरवा में पति की मौत के सदमे में पत्नी ने की आत्महत्या, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Mar 31, 2024 कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बर्रैया पुरवा निवासी 50 वर्षीय राम रानी ने शनिवार की रात मकान के ऊपरी कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पुत्र संदीप ने मां का शव कमरे में फांसी पर लटकता देखा तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।