हरदोई: पूर्व सैनिकों ने होली मिलन समारोह में शहीदों को किया याद, जिला सैनिक कल्याण दफ्तर में हुआ कार्यक्रम
Hardoi, Hardoi | Mar 31, 2024 पूर्व सैनिकों ने जिला सैनिक कल्याण दफ्तर के परिसर मे होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया, आयोजन के शुरूआत मे संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार अग्निहोत्री के साथ सभी पूर्व सैनिकों ने दो मिनट का मौन रखते हुए उन पूर्व सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जो हम सभी को हमेशा के लिए छोड़ कर चले गये। सभी सैनिकों ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर और गले मिलकर शुभकामनाएं दी है