हरदोई: पुलिस लाइन में एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों को दी विदाई
Hardoi, Hardoi | Mar 31, 2024 पुलिस लाइन में दोपहर 1 बजे पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 4 पुलिस कर्मियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने सभी के सुखमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। बता दें कि उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, उप निरीक्षक जय सिंह, उप निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह व हेड कांस्टेबल इंद्र मोहन सिंह अपनी-अपनी सर्विस पूर्ण कर रिटायर हुए।