हरदोई: कुतुआपुर में शव रख कर परिजनों ने किया प्रदर्शन,
मारपीट में घायल युवक की शुक्रवार को हुई थी मौत, कार्रवाई की मांग
Hardoi, Hardoi | Mar 31, 2024 कोतवाली शहर इलाके के कुतुआपुर गांव में बुधवार को घर में घुस कर चाचा-भतीजे के ऊपर हमला कर दिया गया था। जिसमें सिर में गहरी चोंट पहुंचने से जख्मी हुए सुदेश नामक युवक की लखनऊ ट्रामा सेंटर में शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। मामले में पुलिस ने सिर्फ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था।