फरीदाबाद में एनआईटी-3 चौकी क्षेत्र के सी-ब्लॉक में बुधवार की दोपहर दिनदहाड़े चोरों ने एक निजी कंपनी में स्टाफ के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब पति-पत्नी दोनों अपने-अपने काम पर गए हुए थे और घर पूरी तरह से बंद था।