शिकोहाबाद: शिकोहाबाद में गूंजे बजरंगबली के जयकारे, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
शिकोहाबाद मे हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर में श्री बजरंग सेवा समिति द्वारा गुरुवार दोपहर 2:00 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। चौकी महादेव मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा कटरा बाजार, तहसील तिराहा और स्टेट बैंक चौराहा होते हुए बड़ा बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई। भक्तिमय माहौल में निकली इस यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।