बलिया: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती जिला मुख्यालय स्थित चंद्रशेखर उद्यान में मनाई गई
Ballia, Ballia | Apr 17, 2026 जनपद में शुक्रवार की दोपहर 1 बजे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती मनाई गई। जिला मुख्यालय स्थित चंद्रशेखर उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उनकी विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर 'युवा तुर्क' के नाम से विख्यात पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया गया।