पटना ग्रामीण: लालू यादव से बड़ा पाखंडी इस देश में कोई नहीं: BJP नेताओं को पाखंडी बताए जाने पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का पलटवार
लालू प्रसाद यादव द्वारा बीजेपी नेताओं को पाखंडी बताए जाने पर दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लालू प्रसाद पर बड़ा हमला बोला है। रविवार की सुबह करीब 11:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए ललन सिंह ने कहा कि लाल यादव से बड़ा पाखंडी इस देश में कोई नहीं है।