भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानोपुर गाछी में अवैध खनन की सूचना पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार के संयुक्त नेतृत्व में की गई।