चौबट्टाखाल: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने बीरोंखाल में स्थानीय समस्याओं पर की चर्चा, विकास के लिए दिया संकल्प
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने पौड़ी के बीरोंखाल में स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने गढ़वाल के समग्र विकास के लिए लगातार समन्वय और संवाद से काम करने का संकल्प जताया।