मऊ: ज़िला कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में रुपये 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का सख्त निर्देश है कि सभी निर्माण कार्यों के लिए एक नोडल अधिकारी नामित करें एवं जो लगातार निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें।