चूरू: चूरू के डाक विभाग में फर्जी अंकतालिका लगाकर नौकरी के मामले में आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, कोर्ट में किया गया पेश
Churu, Churu | Apr 10, 2026 चूरू के भारतीय डाक विभाग में 10वीं की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी हासिल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। जानकारी के मुताबिक जनवरी 2024 में एएसपी डाक मंडल महावीर प्रसाद ने कोतवाली थाना में 21 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।