बरेली: बरेली में चलती गाड़ी पर खतरनाक स्टंट करने पर युवक का कटा चालान, ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बरेली में चलती गाड़ी पर स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल हुआ। किला निवासी नूह शेख द्वारा बनाए गए वीडियो में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ती दिखीं। मामले का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने संबंधित चालक का चालान किया और सख्त चेतावनी दी।