वारिसनगर: मोहिउद्दीनपुर गांव में खेत में पटवन कर रहे किसान की करेंट लगने से हुई मौत, गांव में छाया मातम ।
समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में शनिवार सुबह गोभी के खेत में पटवन कर रहे एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान गांव के ही विनीत कुमार उर्फ लक्ष्मण के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया वहीं आगे की कार्रवाई में जुट गई।