कैंपियरगंज: गोरखपुर में ऑपरेशन के बाद युवक की मौत पर सियासत तेज, सपा प्रतिनिधिमंडल पहुंचा भगवानपुर गांव
गोरखपुर के आनंद लोक अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद युवक अभिषेक मद्धेशिया की मौत का मामला अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पीपीगंज क्षेत्र के भगवानपुर गांव पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।