बोध गया: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के घर के बाहर से बेटे की बाइक चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठा सवाल
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बोधगया के सक्सेना मोड़ स्थित आवास के बाहर से उनके छोटे पुत्र प्रवीण कुमार सुमन की बाइक चोरी हो गई। घटना के बाद इला बोधगया थाना में लिखित आवेदन दिया है। प्रवीण कुमार सुमन अपनी हीरो डीलक्स बाइक आवास के बाहर खड़ी कर किसी काम से घर के अंदर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गया । बाहर निकला तो देखा की बाइक गायब है।