अंबाह: दोहरी गांव: ज़मीन से शराब हटाने को कहा तो युवक से मारपीट, पुलिस से गुहार
Ambah, Morena | Apr 24, 2026 दोहरी गांव में निजी जमीन से अवैध शराब हटाने के लिए कहने पर लाल सिंह कोरी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने शुक्रवार को अंबाह थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरु की।