बरियातु: बारियातू कर्बला रास्ता विवाद के समाधान की मांग, प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ से की मुलाकात
बारियातू मुख्यालय स्थित कर्बला जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहे जमीन विवाद के समाधान की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार से मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लातेहार जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, हेरहंज प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष लाडले खान, राजद लातेहार प्रखंड अध्यक्ष नेजाम अंसारी आदि ने संयुक्त रूप से किया।