फारबिसगंज: जिलाधिकारी ने एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ भारत-नेपाल सीमा का किया निरीक्षण
भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध की संभावनाओं को देखते हुए भारत नेपाल सीमा को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है. गुरुवार को देर शाम 4 बजे के करीब सीमावर्ती क्षेत्र के निरीक्षण हेतु अररिया के जिलाधिकारी अनिल कुमार, एसपी अंजनी कुमार अन्य अधिकारियों के संग जोगबनी सीमा पर पहुंच सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया साथ ही सीमा पर कार्यरत एसएसबी को जरूरी दिशा निर्देश भी दिया.