कांके: झारखंड में मानसून सक्रिय, 18 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Kanke, Ranchi | Jul 9, 2026 झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में लोहरदगा में सर्वाधिक 29 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी रांची, दुमका, धनबाद, बोकारो, देवघर, साहिबगंज, पाकुड़ समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।