पीलीभीत: चाइनीज मांझे से मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, तीन घंटे के ऑपरेशन से बची जान
बरेली। प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। पीलीभीत उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के भतीजे वीर सिंह गंगवार की गर्दन चाइनीज मांझे से गंभीर रूप से कट गई। घटना उस समय हुई जब वह स्कूटी से बरेली श्यामगंज पुल क्षेत्र से गुजर रहे थे। हादसे के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, मंत्री ने दिए निर्देश