पटना ग्रामीण: एग्जीबिशन रोड फ्लाईओवर पर कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चालक गाड़ी छोड़ फरार, स्कूटी सवार हुआ घायल
एग्जीबिशन रोड फ्लाईओवर पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और वह कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई, जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे के बाद गांधी मैदान ट्रैफिक थाना की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल