बदनावर: बदनावर में रूठे इंद्रदेव को मनाने के लिए टोटका, युवक को गधे पर उलटा बिठाकर नगर में घुमाया।
Badnawar, Dhar | Jul 19, 2024 ढोल ढमाके के साथ निकले नगर परिषद के कर्मचारी, श्मशान में लगाए फेरे। नगर समेत अंचल में अच्छी बारिश नहीं होने से किसान समेत आमजन चिंतित है। अब रूठे इंद्रदेव को मनाने के लिए टोटकों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को नगर में नगर परिषद के तत्वावधान में अच्छी बारिश की कामना की गई।