नानपारा: नानपारा में संकल्प सेवा संस्थान की बैठक में नानपारा को जिला बनाने की उठी मांग
नानपारा को जिला बनाने की भाग को लेकर संकल्प सेवा सस्थान की एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मोहल्ला कायस्थ टोला स्थित कैंप कार्यालय में दरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी धर्मेंद्र कांत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इसमें राष्ट्र और समाज के विकास के साथ-साथ नानपारा को जिला बनाने पर चर्चा की गई। संस्था के महामंत्री केशव पांडे ने बैठक को संबोधित किया।