नानपारा: रुपईडीहा इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी ने किया संयुक्त गश्त, नव वर्ष पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया
नववर्ष के अवसर पर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में बढ़ने वाले भारतीय पर्यटकों और आमजन के आवागमन देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया गया है। इसी क्रम में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा संयुक्त गश्त अभियान चलाया गया। संयुक्त गश्त में सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट अमित कटियार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा रहे