नानपारा: बाबागंज सचिवालय में ग्राम प्रधान ने पत्रकारों और समाजसेवियों के साथ नव वर्ष मनाया, किया सम्मानित
बाबागंज अंतर्गत ग्राम पंचायत सोरहिया के लोकप्रिय ग्राम प्रधान एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य फौजदार वर्मा द्वारा नववर्ष 2026 धूमधाम से मनाया। शुभ अवसर पर क्षेत्र के पत्रकारों एवं समाजसेवियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।गुरुवार को बाबागंज पुलिस चौकी के निकट स्थित सोरहिया पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पेन डायरी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।