ललितपुर: थाना जाखलौन पुलिस ने ऑपरेशन दहन के तहत लगभग ₹63500 की शराब सहित मादक पदार्थों का किया विनिष्टीकरण
मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के क्रम में एसपी मो0 मुश्ताक के निर्देशन में माल मुकदमाती (मादक पदार्थ) के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे । जिसके क्रम में जाखलौन पुलिस ने लगभग 63500 रु की कच्ची एवं देसी शराब का विनिष्टी करण किया है