सैफई: पीजीआई में डॉक्टर के द्वारा तीमारदार से मारपीट के मामले में डॉक्टर सहित पांच नामजद 10 से 15 अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकद्दमा
Saifai, Etawah | Feb 18, 2024 सैफई पीजीआई में डॉक्टर के द्वारा तीमारदार राजन सिंह निवासी मैनपुरी से मारपीट कर लूटपाट के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है जिस पर पुलिस ने डॉ. हर्ष डॉ. विवेक चौधरी एवं स्टाफ में वेंकट, चंद्रजीत यादव, रमेश सहित 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ लूटपाट और मारपीट का मामला दर्ज किया गया।