किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास में कम दहेज लाने पर विवाहिता के साथ मारपीट, बाद में हुई विवाहिता की मौत, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Kishangarhbas, Alwar | Aug 2, 2026
किशनगढ़ बास में दहेज प्रताड़ना और एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रविवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार किशनगढ़ बास थाना पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। फतेहपुर पहाड़ी निवासी अकमुद्दीन ने न्यायालय में परिवार दायर कर अपनी बेटी आसमान के साथ मारपीट करने उसकी हत्या करने का मामला दर्ज करवाया है